March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

यज्ञ मंडप की परिक्रमा को लेकर उमड़ रही भारी भीड़ से अफरा-तफरी का माहौल

यज्ञ मंडप की परिक्रमा को लेकर उमड़ रही भारी भीड़ से अफरा-तफरी का माहौल
लोगों में भक्ति भाव के साथ अपना तो और भाईचारा कायम
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के पहाड़पुर में चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ में छठे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमर पड़ी। यहां श्रद्धालुओं के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के सुप्रीमो निधि पहुंचकर यज्ञ देवता पर माथा टेके और आम आवाम की सुरक्षा के साथ राष्ट्र की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं के बीच नेताओं को आने से भीड़ के कारण अफरा-तफरी का भी माहौल रहा।
यहां यज्ञ में केंद्रीय मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री से लेकर विभिन्न दलों के सुप्रीमो पहुंचकर यज्ञ देवता को माथा टेके। यहां यज्ञ में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश सहनी, जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय, लोसपा रा के प्रदेश संगठन मंत्री संजय सिंह के अलावा विभिन्न दलों के नेता पहुंचे और श्रद्धालुओं के बीच रूबरू होकर अपनी बातों को रखा। उन्हें यज्ञ कमेटी की ओर से अंग वस्त्र, पाग और बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया। नेताओं ने भी श्रद्धालुओं के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और राष्ट्र की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। उन्होंने यज्ञ करा रहे बाबा भोलेश्वर दास से आशीर्वाद लिए। यहां यज्ञ में दूर-दूर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। एक भोर से ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो जा रही है। महिलाओं की अपार भीड़ से यज्ञ परिषद गुलजार हो रहा है। यज्ञ को लेकर लोगों में भक्ति भाव के साथ आपसी प्रेम, अपनत्व, भाईचारा और मिल्लत कायम है। शाम में सूर्य ढलने के बाद यज्ञ में श्रद्धालुओं और मेलार्थियों कीत्रभारी भीड़ हो रही है। यहां बजरंग दल, नवयुवक संगठन, महिला संगठन के अलावा विभिन्न लोगों द्वारा श्रमदान दिया जा रहा है। यहां डॉ प्रमोद कुशवाहा और रणधीर कुमार द्वारा बताया गया कि दो महिला श्रद्धालुओं द्वारा पूरे 12 घंटे तक यज्ञ मंडप की परिक्रमा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.