April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा जातीय गणना का क्षेत्र भ्रमण कर की गई समीक्षा

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा जातीय गणना का क्षेत्र भ्रमण कर की गई समीक्षा

वैशाली l ज़िले के चेहराकलाँ प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रीमान कुमुद रंजन ने क्षेत्र भ्रमण कर जातीय गणना की समीक्षा की गयी l क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्रीमान कुमुद रंजन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं श्रीमान जयप्रकाश प्रसाद, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी चेहराकलाँ के द्वारा प्रगणकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गएl श्रीमान जयप्रकाश प्रसाद, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया की ऑफलाइन के साथ साथ ऑनलाइन कार्य भी किया जाये l क्षेत्र भ्रमण पर आए पदाधिकारियों ने कार्य से संतुष्टि ज़ाहिर करते हुए बताया कि जातीय गणना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है l अतः यह कार्य ससमय पूर्ण करना अनिवार्य है l इस मौके पर शिक्षक रघुनाथ कुमार, अभय कुमार, मो. नसीम अख्तर, ग़ुलाम सरवर एवं मो. तस्बीहुज़ ज़मा उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.