April 26, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

बाइक सवार युवक को मारी गोली

बाइक सवार युवक को मारी गोली
महुआ। रेणु सिंह
एक युवक को मारी गोली, घायल युवक को उसके परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा महुआ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज चल रहा है। घायल युवक महुआ थाना के मानपुरा निवासी प्रेम कुमार पिता चंदेश्वर राय बताया जा रहा है। भगवानपुर थाना प्रभारी प्रमहंश घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस कर रही है जांच। मामला जमीनी बिबाद का बताया जा रहा है।
युवक का महुआ के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक का कहना है कि वह चेक लेकर लौट रहा था। इस बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और गोली चला दी। गोली उनके हाथ में लगी और वह गिर गए। उन्हें लोग उठाकर इलाज के लिए महुआ के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। इधर भगवानपुर पुलिस ने पहुंचकर युवक का बयान लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.