April 26, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

बरसी पर दिवंगत को दी श्रद्धांजलि

बरसी पर दिवंगत को दी श्रद्धांजलि
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के सिंहराय पश्चिम भूसा महुआ में बुधवार को दिवंगत विश्वनाथ सिंह की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यहां पर लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। यहां पर लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दिवंगत विश्वनाथ सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह के द्वारा आयोजित की गई थी। इस मौके पर पहुंचे महुआ के सभापति के पूर्व उम्मीदवार मृत्युंजय सिंह, पूर्व नगर पार्षद अरुण सिंह, मुनेश्वर दास, वीआईपी के रामनंदन सहनी, रालोजपा के मनोज सिंह के अलावा आलोक कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह आदि ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां पर लोगों ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि विश्वनाथ सिंह काफी लोकप्रिय थे। वह अपने जीवन में हमेशा अच्छाई की राह पर चलते रहें और लोगों को भी अच्छाई क्या रास्ता बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.