February 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नगर निकाय स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार को किया गया।

नगर निकाय स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार को किया गया।

रिपोर्ट नसीम रब्बानी

वैशाली:सदर अस्पताल हाजीपुर में स्थित आश्रय केंद्र में सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी के तत्वाधान में नगर निकाय स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार को किया गया। जनसुनवाई में एक-एक कर समस्याओं को सुना गया तथा उसका निष्पादित करने के लिए आवश्यक आदेश पारित किए गए। जिसके तहत आश्रय केंद्र में चलाए जा रहे डायलिसिस केंद्र को सरकारी भवन में शिफ्ट करने, आश्रय केंद्र में रसोईघर चालू करने, आश्रय केंद्र के संबंध में जिले में व्यापक प्रचार प्रसार करने, कर्मियों का मानदेय 1 सप्ताह में भुगतान करने , आश्रय केंद्र में स्थित सामानों को तुरंत ठीक कराने संबंधी कई तरह के आदेश पारित किए गए। जूरी सदस्य के रूप में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला , जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा ने एक-एक कर मामलों की सुनवाई की तथा आवश्यक आदेश पारित किए। इस अवसर पर अंकेक्षण टीम एवं डीआरपी मंजू सिन्हा ने एक-एक कर मामलों को रखा तथा विस्तारपूर्वक समस्याओं के संबंध में जानकारी दी। जिस पर जुड़ी सदस्यों द्वारा आवश्यक निर्णय लिए गए। डीआरपी मंजू सिन्हा ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी द्वारा हाजीपुर में नगरपालिका स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। 4 मई को लालगंज में जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.