March 15, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दहेज नहीं मिला तो कर दी महिला की हत्या

दहेज नहीं मिला तो कर दी महिला की हत्या
महुआ। रेणु सिंह
लालगंज थाना क्षेत्र के शाहदुल्लाहपुर पंचायत में दहेज की ख़ातिर एक महिला की हत्या का मामला सामने आया हैं। महिला का शव घर मे फंदे से झूलता मिला। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने दल बल के सांथ पहुंचकर फंदे से झूलते शव को उतारा और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतिका अनुराधा कुमारी पिता चुनचुन पासवान साकिन कुतुबुल डुमरी, थाना हाजीपुर सदर की शादी ढाई वर्ष पूर्व शाहदुल्लाहपुर पंचायत निवासी वरुण कुमार उर्फ नवल कुमार पासवान थाना लालगंज के साथ हिन्दू रीत रिवाज के सांथ हुआ था। मंगलबार को उसका शव बरामद हुआ।इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि मृतका के मायकेवालो द्वारा सूचना दिया गया था कि उनकी बच्ची की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है।जहां मौके पर दल बल के सांथ पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया गया। उसके पति सहित घर का कोई सदस्य वहा नहीं था। मृतका के परिजनों द्वारा दहेज के कारण ससुराल वालों के द्वारा हत्या किए जाने की बात बताई गई है।हत्या के बाद घर छोड़ सभी फरार है।इस संबंध में परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.