March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हाजी साहब मक्का और मदीना में बिहार की तरक्की और मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगे / मुख्यमंत्री

हाजी साहब मक्का और मदीना में बिहार की तरक्की और मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगे / मुख्यमंत्री
यह पवित्र यात्रा है आप सब नफ़रत पे मुहब्बत की जीत की दुआ मांगे / उप मुख्यमंत्री
141 महिला एवं पुरुष हाजियों का जत्था पटना हज भवन से गया हवाई अड्डा के लिए गये।
नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी
पटना/ हाजीपुर / वैशाली  बिहार राज्य हज कमिटी पटना के हज भवन में आयोजित प्रथम दुआइया मजलिस में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव , साइंस एवं प्रौद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी , बिहार के चीफ सेक्रेट्री अमीर सुबहिनी , पूर्व चेयरमैन हाजी मोहम्मद इलियास हुसैन , जदयू एमएलसी प्रोफेसर गुलाम गौस ,राज्यसभा सदस्य कहकशां प्रवीण , जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम परवेज़ , प्यारी उर्दू के चीफ एडिटर डाक्टर इजहार अहमद , पत्रकार एजाज आदिल शाहपुरी, मास्टर दिलशेर , इंसाफ मंच के जिला वैशाली महासचिव राजू वारसी , पत्रकार आसिफ अता , शाहनवाज अता , हाफिज तौकीर सैफी , समेत सैंकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर बिहार की खुशहाली, देश की तरक्की, नफ़रत पे मुहब्बत की जीत, अमन चैन भाई चारा के और हाजियों को हज मकबूल होने की दुआ की गई ज्ञात हो कि आज महिला 65 एवं पुरुष 76 मिला कर 141 हाजियों का जत्था गया हवाई अड्डा के लिए 3 लग्जरी कोच के साथ र वा ना हुए इस अवसर पर हंसते हुए चेहरा के साथ मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा कि आप लोग बहुत खुशनसीब है जो ईश्वर आपको मक्का बुला रहा है मक्का पवित्र स्थल है जाने वाला भी पवित्र होता है और जाने वाले की दुआ अल्लाह मक्का और मदीना में कबूल करता है इसलिए आप सब हाजी साहब मक्का मदीना में बिहार की तरक्की थी बिहार की खुशहाली देश की तरक्की देश की खुशहाली हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई के बीच भाईचारे की दुआएं जरूर करेंगे और नफ़रत फैलाने वाले की मात हो इसकी भी दुआ करेंगे वहीं उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि मुल्क का राज्य का हाल बहुत खराब होता जा रहा है इसलिए आप सब से आग्रह है सबसे पहले बिहार राज्य में आपसी भाईचारे के साथ इसकी चहुमुखी विकास की दुआ करेंगे और आने वाले भविष्य के लिए भी दुआ करेंगे कि हम सब जिस तरह आपस में भाई भाई बनकर जीवन गुजार रहे हैं देश और राज्य को भी इसी मोहब्बत के साथ चलाने की अवश्य और दुआ करेंगे नफ़रत पे मोहब्बत की जीत हमेशा ही हो इसकी भी दुआ करेंगे उन्होंने अपने पिता की तरफ से भी शुभकामनाएं दीं जबकि मौलाना शमीम इंजीनियर साहब ने कहा के हम सब एक आदम के संतान हैं हमारे दादा आदम और दादी हव्वा हैं इसलिए आपस में भाई भाई बन कर जिंदगी गुजारें हम सब रंग के बुनियाद पर अलग अलग हो सकते हैं लेकिन आदम की औलाद से हम कभी अलग नहीं हो सकते और हज का पैगाम भी यही है कि ना कोई छोटा है ना कोई बड़ा है ना कोई अमीर है ना कोई गरीब है इन्होंने यह भी कहा कि हज पूरी इंसानियत की नुईंदगी करता है इसलिए पुरी इंसानियत के लिए अच्छाई और भलाई की दुआ मांगे ज्ञात हो कि आए हुए मेहमानों का हज कमिटी के चेयरमैन अलहाज अब्दुल हक एवं चीफ़ इकजीकयुटिव ऑफिसर राशिद हुसैन ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के साथ तमाम मेहमानों को गुलदस्ता टोपी एवं शाल पेश कर इस्तकबाल किया ज्ञात हो कि हज के प्रथम जत्था में मुख्य रूप से जिला नालंदा, पटना, शिवहर, मधुबनी , दरभंगा, मशरीकी चंपारण, सीवान, पुरनिया इत्यादि के आजमीन व आजमात थे जो हवाई जहाज एस जी 5307 गया हवाई अड्डा से सुबह 8 बजे उड़ान भरेंगी प्रोग्राम का प्रारंभ मौलाना कादरी साहब के तिलावते कुरआन से हुई और इंजिनियर शमीम अहमद के दुआ के साथ एमपी महबूब अली चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन पर समाप्त हुआ तथा हज भवन पटना के ख़ादिम मेहमानों के खिदमत के लिए क़दम क़दम पर खड़े थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.