गरीब गुरबा को जिने का भी हक नही है समाज मे
गरीब गुरबा को जिने का भी हक नही है समाज मे
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
आज के दौड़ मे भी कोई नबालिग बच्चे को सरेआम पिट पिट कर हत्या कर देना ये कहां कि न्याय है. गरीब गुरबा को जिने का भी हक नही है समाज मे . मेरा बेटा लीची बेचने के लिए गया था जिसको दुश्मन सब मिल कर मार दिया” यह करुण विलाप मृतक आदित्य की माँ लक्ष्मी देवी की है जिसके 17 वर्षीय पुत्र जो गोढ़ीया मंडी में फूटा हुआ लीची बेचने गया था जो लौटकर दोबारा घर नही आया , वही मृतक के पिता मनोज कुमार सिंह आज भी बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है. घटना के 24 घण्टे वितने के बाद भी अन्य का एक भी दाना नही खाया है. मृतक के 75 वर्षीय दादा राम दयाल सिंह 70 वर्षीय दादी का भी रो रो कर बुरा हाल है. किसी से कुछ बोली नही निकल रही है . मात्र इतना ही कहती है “हम सब कभी किसी का कुछ नही बिगाड़े हैं , इसके बाद भी मेरे पोता को सब के सामने मार कर हत्या कर दिया गया , बोलते बोलते दोनों वृद्ध के आखों से आशु बहने लगता है. हर आने जाने बालो को निहारती है किसी से कुछ नही कहती है.लगता है कि उनके जीवन भर के कमाई को ही किसी ने लूट लिया हो. ज्ञात हो कि बीते मंगलवार को गोढ़ीया मंडी में लीची बेचने आये युवक को कुछ लोगो ने 10 रुपये के लिए गला दबाकर कर हत्या कर दिया था, जिसके बाद द स्थानीय लोगो ने करीब 4 घण्टे तक एन एच् 22 को जाम कर दिया था. बिच सड़क पर शव को रखकर आगजनी करने लगा था. सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता कुमारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरभ सुमन ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा.

गोरौल:- थाना क्षेत्र के गोढ़ीया मंडी में मंगलवार को देर रात्रि लीची खरीदने को लेकर एक नाबालिग को पीटपीट कर हत्या कर दी गई थी. इस सम्बंध में इस्लामपुर गांव निवासी मृतक आदित्य कुमार का दादा राम दयाल सिंह के द्वारा दर्ज कराई गयी प्राथमिकी में बताया गया है कि उसका पुत्र एवं पोता गोढ़ीया मंडी में लीची बेचने आया था . इसी दौरान फूटे हुय लीची खरीद बिक्री के क्रम में भाव को लेकर उसके पुत्र एवं पोते के साथ मारपीट करने लगा और पोते का गला घोंटकर हत्या कर दी. वही पुत्र मनोज कुमार सिंह को मारपीटकर बेहोस कर दिया. इस मामले में सावन कुमार, दीपक कुमार, भोला सिंह, दीनानाथ महतो का भगिना सहित छः लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करने लेने की पुष्टि की है. साथ ही सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये सघन छापेमारी करने की बाते बताई है.
