श्रम संसाधन विभाग द्वारा 45 दिनों का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
श्रम संसाधन विभाग द्वारा 45 दिनों का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
रिपोर्ट नसीम रब्बानी
जिला पदाधिकारी वैशाली यशपाल मीणा के निर्देशानुसार श्रम अधीक्षक वैशाली सुजीत कुमार के द्वारा वैशाली जिले में ढाबा दल के द्वारा जंदाहा में दो बच्चे तथा महनार में 5 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया है तथा उनके आदेशानुसार बच्चे को बाल गृहों में भेजा गया। ढाबा दल द्वारा महनार बाजार के गुप्ता लस्सी से गुप्त सूचना के आधार पर बाल श्रम के विरुद्ध छापेमारी की गई जिसमे कुल पांच बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया।
धावा दल के सदस्य
सीमा कुमारी , श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी महनार
रामलगण पासवान , श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी भगवानपुर
राजन कुमार ओझा , श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी वैशाली
नीतीश कुमार , श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पटेहरी बेलसर
अंकित राज , श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गोरौल के द्वारा किया गया। मालूम हो कि मंगलवार को जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स बैठक हुई थी। जिसमें कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन के डायरेक्टर सह सचिव स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संघ हाजीपुर वैशाली ने जिला पदाधिकारी से आग्रह किया था कि वैशाली जिले को बाल श्रम मुक्त जिला बनाया जाए। जिस पर जिला पदाधिकारी वैशाली ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे तथा वैशाली जिले से बच्चों को रेस्क्यू करने की दिशा में तेजी लाने को कहा था।
नियोजक अनिल कुमार गुप्ता के विरुद्ध बाल एवम किशोर श्रम प्रतिषेध एवम विनियम अधिनियम 1986 एवम संशोधित अधिनियम 2016 के अंतर्गत प्रथिमिकी दर्ज करवाई जा रही है। बाल श्रम के विरुद्ध ये विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। मालूम हो कि श्रम संसाधन विभाग द्वारा 45 दिनों का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
