May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

9 वर्षों के कुशासन में तबाही, बर्बादी के खिलाफ महागठबंधन के आवाहन पर भगवानपुर में महागठबंधन के नेतागण का धरना प्रदर्शन सभा का आयोजन किया

आज दिनांक 15/06/2023 को महागठबंधन पार्टी का राजद, जदयू, कांग्रेश, भाकपा माले, भाकपा (मार्क्सवादी) हम सहित महागठबंधन के सभी पार्टी के नेता गण केंद्र के मोदी सरकार, भाजपा सरकार भाजपा सरकार के 9 वर्षों के कुशासन में तबाही, बर्बादी के खिलाफ महागठबंधन के आवाहन पर भगवानपुर अड्डा चौक स्थित मरछिया देवी भवन में महागठबंधन के नेतागण का धरना प्रदर्शन सभा का आयोजन किया
सभा को राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने संबोधन करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार, भाजपा की सरकार सामंती, गरीब विरोधी सरकार है, भाजपा की सरकार में महंगाई चरम सीमा पर बठी, गरीब किसान, मजदुर किसान शोषण, महिला का अपमान हो रहा, पूंजीपति दलाल देश का लूट रहा है
वहीं राजद के जिला प्रधान महासचिव व प्रवक्ता पंचायती राज्य शशि भूषण कुमार सिंह यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विगत 9 वर्षों के कुशासन में गरीब, युवा, छात्र, किसान, मजदूर, जवान, सबको धोखा दिया है और शोषण किया मोदी सरकार 9 वर्षों में रेलवे ,शीप, बंदरगाह एयरपोर्ट, एवं देश के बड़े संस्थान को निजीकरण कर देश के एससी ,एसटी, ओबीसी, के नौकरी एवं रोजगार आरक्षण ,छीनने का काम कर रही है, 9 वर्षों में बेरोजगारी चरम सीमा पर है युवा, छात्र का भविष्य मोदी सरकार ने अंधकार बना दिया ,लाखों पद रेलवे , एसएससी ,सहित अन्य संस्थानों में खाली है, लेकिन मोदी सरकार बहाली नहीं कर रही है, गरीबों, किसानों का लोन माफ नहीं होता लेकिन पूजीपतियों का लोन करोड़ों माफ हो चुका है देश के जनता का खजाना को मोदी सरकार लूटबा रहीं हैं
राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव श्रीमती नीलम देवी ने कहा कि मोदी सरकार ने महिला सुरक्षित नहीं है खुद भाजपा के नेता जो महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ किया उसको मोदी सरकार अभी तक ना पार्टी से निकाला और न उसे हिरासत में भेजा ऐसी सरकार को 2024 के चुनाव में हराना है , देश को बचाना है
सभा को राजद के वरीय नेता केदार प्रसाद यादव ,राजद के जिला उपाध्यक्ष संटू सिंह, मंजू देवी ,मोहम्मद मेराज, कल्लू खान, चंदन यादव ,प्रोफेसर राजमणि देवी, अरविंद मुन्ना यादव ,सतीश पासवान, विपिन पासवान ,प्रशांत कुमार एवं जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, दशरथ रजक, डॉ भरत कुमार माले प्रखंड सचिव पवन सिंह सीपीआई मार्क्सवादी प्रखंड सचिव मदन शर्मा, माले नेत्री शैल देवी, कांग्रेश के प्रखंड के नेता राणा सुरेश सिंह तेज नारायण सा सहित अन्य नेतागण सभा को संबोधन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.