April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बैठक में रालोजपा कार्यकर्ताओं ने मिशन 2024 को सफल बनाने का लिया संकल्प

बैठक में रालोजपा कार्यकर्ताओं ने मिशन 2024 को सफल बनाने का लिया संकल्प
पार्टी जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी सफलता का टिप्स
महुआ। रेणु सिंह
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और मिशन 2024 को सफल बनाने का हाथ उठाकर जोरदार तरीके से संकल्प लिया। यह बैठक महुआ के जवाहर चौक स्थित एक निजी विद्यालय पर हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को 2024 के चुनाव में सफलता को लेकर विभिन्न टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में नया कीर्तिमान स्थापित कर देश को ऊंचे ओहदे पर बैठाया है। वही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस प्रधानमंत्री श्री मोदी के सानिध्य में रहकर हाजीपुर के विकास को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के आगामी लोकसभा चुनाव में पूरे तन मन के साथ लग जाने की अपील की।
इस जिला स्तरीय बैठक में एक महिला सहित जिला 26 सदस्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें जिला सचिव के पद पर चेहराकला के मो रियाउद्दीन, अखिलेश पासवान व मिथिलेश कुमार सुमन, लालगंज के रविंद्र पासवान, महुआ के अमर कुमार पासवान, संतोष कुमार, पप्पू पासवान, राजदेव पासवान व विक्की कुमार को मनोनीत किया गया। वही राजापाकर के सोहन कुमार, रणधीर पासवान, महुआ महुआ के शंभू पासवान, उमाशंकर पासवान, मिथिलेश पासवान व नीलम कुमारी, भगवानपुर के उमा पासवान, भैयाराम पासवान, आलोक कुमार पासवान, राकेश पासवान, राघोपुर के राजेश्वर भगत, रामप्रवेश पासवान, महेश महतो, राजगीर राय व सुरेश पासवान तथा पटेढ़ी बेलसर के अवधेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ब्रह्मदेव राय, प्रदेश संगठन सचिव शिवनाथ पासवान, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, कामेश्वर प्रसाद सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पासवान, छात्र के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन, प्रवक्ता दिनेश पांडे, छोटे पासवान, बबलू पासवान, महुआ के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान के अलावा सबल पासवान मिथुन पासवान सतनारायण शर्मा सुरेंद्र पासवान शास्त्री मनोज पासवान धर्मवीर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। यहां पर प्रदेश सचिव राजेश सिंह ने श्री पारस के हाथ को मजबूत करने और प्रधानमंत्री के कार्यों को जन जन तक ले जाने के लिए एकजुट होकर काम करने की नसीहत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.