इ रिक्शा संचालक को मारपीटकर किया घायल
इ रिक्शा संचालक को मारपीटकर किया घायल
महुआ। रेणु सिंह
ई-रिक्शा संचालक संचालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। यह घटना महुआ देसरी सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत चकमजाहिद कब्रिस्तान के पास घटी।
घायल चकमजाहिद निवासी राहुल कुमार को महुआ अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पूर्व के विवाद को लेकर महुआ अपने ई रिक्शा इंटरप्राइजेज पर आ रहे राहुल कुमार को मारपीट कर छींतई की गई। घायल का बयान थाने में दर्ज की गई है। इलाज चल रहा है।
