महुआ के कड़ियों महादलित बस्ती की घटना, भैंस चराने के दौरान गड्ढे में गई किशोरी की पैर फिसल जाने से डूबकर हुई मौत
महुआ के कड़ियों महादलित बस्ती की घटना, भैंस चराने के दौरान गड्ढे में गई किशोरी की पैर फिसल जाने से डूबकर हुई मौत
महुआ। रेणु सिंह
मटखनमा गड्ढे में डूब कर किशोरी की हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतिका के घर परिवार के लोगों में चीख-पुकार से हर लोग गमगीन है। घटना के दूसरे दिन सोमवार को तो बस्ती में माध्यमिक सन्नाटा पसरा था।
घटना महुआ थाना के ताजपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत कड़ियों महादलित बस्ती की है। यहां बस्ती के मनोज राम की 13 वर्षीया पुत्री रागिनी कुमारी बीते रविवार की शाम भैंस चराने के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि वह भैंस को चढ़ते छोड़ पानी भरे मटखनमा गड्ढे के पास किसी कारण बस गई थी इस बीच पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे गड्ढे में चली गई। जिससे डूब जाने से उसकी मौत हो गई। हालांकि वहां खड़े 2 बच्ची उसे डूबते हुए देखी और वह दौड़ कर बस्ती में जाकर सारी बात सुनाई। बच्चियों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही लोग गड्ढे के पास पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी। गांव के कुछ तैराकों ने हिम्मत जुटाते हुए देर शाम गड्ढे में कूदकर काफी मशक्कत के बाद रागिनी की शव को निकाला। चल निकलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को अंतिम संस्कार हाजीपुर में कर दिया।
