April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भगवान शिव की लाचारी गीतों से गुंजायमान हुआ इलाका।रिपोर्ट। रेणु सिंह

भगवान शिव की लाचारी गीतों से गुंजायमान हुआ इलाका
रिपोर्ट। रेणु सिंह
सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालु गंगाजल लेकर शिवालय में पहुंचने लगे। इस बीच शिव की लाचारी गीतों से इलाका गुंजायमान हो चला सोमवारी पर हर लोगों में शिव भक्ति सिर चढ कर बोली।
महुआ के कन्हौली बाजार स्थित राम जानकी मंदिर में अवस्थित पंचमुखी महादेव की पूजन के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यहां अहले सुबह से ही महिला श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया जो दिन भर लगा रहा। महिलाओं की टोली शिव के लाचारी गीतों से अस्थल को भक्ति में डुबो दिया। शिवजी काहे न तकयछी अखियां खोल के सुंदर मुख से बोल के ना आदि गीतों से स्थल गूंजता रहा। वही महुआ कालीघाट स्थित अभय नाथ मंदिर में पूजन के लिए भीड़ रही। सरसई अवस्थित सबसे बड़ी शिव धाम पर तो श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। महुआ के पंचमुखी चौक स्थित पंचानंद महादेव मंदिर, जवाहर चौक स्थित शिव मंदिर के अलावा सिंघाड़ा, गोविंदपुर, रामपुर, डुमरी, कड़ियों, नारायणपुर, फुलवरिया, कोवारी, प्रेमराज, बोअरिया, महुआ सदरपुर, पहाड़पुर आदि मंदिरों पर महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बाबा बटेश्वर नाथ धाम पानापुर धंधुआ, लक्ष्मीनारायणपुर, हुसैनीपुर, हरपुर बेलवा, बैद्यनाथपुर, असकरणपुर, महादेव मठ, कन्हौली धनराज आदि स्थानों के शिव मंदिरों पर भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इधर महुआ मार्ग से निकले डाक कांवरियों का जत्था विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। इस बीच बोल बम के नारों से इलाका गुंजायमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.