April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अभिभावक शिक्षक बैठक मे विश्व जनसंख्या, प्रदूषण, जल जीवन हरियाली और स्वच्छता पर हुआ चर्चा

अभिभावक शिक्षक बैठक मे विश्व जनसंख्या, प्रदूषण, जल जीवन हरियाली और स्वच्छता पर हुआ चर्चा

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी

उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकसूदपुर ताज प्रखंड महुआ में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वैशाली प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के आदेशानुसार वर्ग 6,7,8 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों एवं शिक्षकों का बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक अशर्फी दास के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से विश्व जनसंख्या दिवस पर्यावरण प्रदूषण, जल जीवन हरियाली ,विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधि ,नामांकन अनुपात शत-प्रतिशत उपस्थिति स्कूल ड्रेस विद्यालय के स्वच्छता एवं सुंदरीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई आने वाला भविष्य जिस अनुपात में जनसंख्या में वृद्धि हो रही है वह काफी विस्फोटक होने वाला है अतः जनसंख्या नियंत्रण हेतु हम दो हमारे दो के नारों के आलोक में युवा पीढ़ी को जानकारी दें 18 वर्षों की लड़की की आयु एवं 21 वर्ष लड़का की आयु होने पर ही शादी करें ताकि जच्चा और बच्चा स्वस्थ और खुशहाल रहे 2 बच्चों के बाद बैठक में बंध्याकरण निश्चित रूप से करावे । अंत में विद्यालय प्रधान द्वारा सभी अभिभावकों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए आग्रह किया कि समय से अपने बच्चों को स्कूल भेजें। बैठक में शामिल विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव ममता देवी, सरपंच प्रेम पासवान ,विद्यालय शिक्षा समिति राजेश्वर राम, देवेंद्र राय, राम जी राय ,लाल बहादुर दास ,जयनंदन साह,रीना देवी, शांति देवी, राधा देवी ,उर्मिला देवी ,रेखा देवी, ललिया देवी ,जीरा देवी ,नीलम देवी ,चंपा देवी ,सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे ।शिक्षक ज्योति प्रसाद ,सुनील कुमार, संदीप कुमार ,विकास नारायण, मोहम्मद अबरार अहमद ,शिक्षा सेवक महेंद्र मालिक आदि शिक्षक उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.