आशिफ इकबाल अनुठे राजद के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत।
आशिफ इकबाल अनुठे राजद के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत।
रिपोर्ट:मोहम्मद एहतेशाम पप्पू
वैशाली:राजद के जिलाध्यक्ष बैधनाथ सिंह चंद्रवंशी ने अपने जिला कमिटी का विस्तार करते हुए राजद के वरिष्ठ नेता पातेपुर के चकनसीर गांव निवासी मोहम्मद आसिफ इकबाल अनुठे को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं अलीनगर लेवढण पंचायत के पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र सिंह को जिला महासचिव , वहीं बलिगांव पंचायत के पुर्व पंचायत समिति सदस्य नवल किशोर राय को जिला सचिव,नारी खुर्द के गुलाम मोहम्मद मुस्तफा को जिला महासचिव,डढुआ गांव निवासी मृतृंजय आनंद को जिला सचिव,महथी धर्मचंद पंचायत के पुर्व पंचायत समिति सदस्य महेश कुमार राय उर्फ महेश राय को जिला सचिव मनोनीत किया है। इस अवसर पर पातेपुर की पुर्व राजद विधायक प्रेमा चौधरी भी उपस्थित थीं। उपस्थित पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने पार्टी के नव मनोनित जिला पदाधिकारी को फुल माला पहनाकर स्वागत किया एवं नव मनोनित पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि उक्त सभी नव मनोनित पदाधिकारी के मनोनयन से पार्टी काफी मजबूत होगी। उक्त सभी पार्टी के लिए समर्पित एवं उर्जावान कार्यकर्ता हैं।
