April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक्सिस बैंक फाउंडेशन के सौजन्य से ताजपुर ए0 के0 डी0 वि0 कॉलेज में दो दिवसीय मैगा फेयर का आयोजन

एक्सिस बैंक फाउंडेशन के सौजन्य से ताजपुर ए0 के0 डी0 वि0 कॉलेज में दो दिवसीय मैगा फेयर का आयोजन

ताजपुर , समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर / समस्तीपुर : – – – आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत और एक्सिस बैंक फाउंडेशन के सौजन्य से डॉक्टर एलकेबीडी कॉलेज ताजपुर में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर (1–2 अगस्त) का आयोजन किया गया | इस मेले का इस मेले का उद्घाटन कॉलेज के प्रिंसिपल श्री प्रभात रंजन कर्ण एवं एवं आगा खान संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री जयप्रकाश सिंह के द्वारा किया गया| श्री श्री कर्ण ने मेले को संबोधित करते हुए बताया कि ऐसा भव्य आयोजन जिले में पहली बार हो रहा है और इससे सभी युवा वर्ग को बड़ी कंपनियों से जोड़ने का मौका मिलेगा । यहां
संस्था द्वारा संचालित मुजफ्फरपुर समस्तीपुर और वैशाली जिले में संचालित युवा जंक्शन केंद्र के द्वारा 18 से 35 वर्ष के युवक युवतियां के लिए देश के प्रतिष्ठित गैर सरकारी कंपनी जैसे टाटा मोटर्स,मारुति,लावा मोबाइल,मदरसन फ्लिपकार्ट,डीवीसी टेक ,एनबीसी बेयरिंग एवं गोदरेज के संबंधित नियोक्ता को मेले में प्रतिभागित 900 युवक युक्तियां के साथ जोड़ा गया| इस मेले के माध्यम से 116 छात्र और 22 छात्राओं को नियुक्ति पत्र निर्गत किया गया जिसमें औसत सैलरी 9000 से 20000 के बीच है । गोदरेज द्वारा 10 महिला प्रतिभागी को प्रमोटर पद के लिए पद के लिए नियुक्ति पत्र देकर उसी दिन से कम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । संस्था के कौशल प्रबंधक श्री रजनी रंजन ने बताया की इस तरीके का आयोजन हमारे युवा जंक्शन केंद्र के द्वारा समय समय पर किया जाएगा की ताकि हम ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ सके |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.