April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एसडीओ ने महनार के विभिन्न घाटों का मुआइना किया।

एसडीओ ने महनार के विभिन्न घाटों का मुआइना किया।

रिपोर्ट: अशरफ वैशालवी

महनार वैशाली।अनुमंडल पदाधिकारी महनार नीरज सिन्हा ने आज बुधवार को महनार अंचल अंतर्गत सभी घाटों का मुआइना किया ।निरीक्षण के समय राजस्व अधिकारी महनार आशीष कुमार एवं कार्यपालक अभियंता जल निसरण प्रमंडल लालगंज उपस्थित थे। महनार अंचल अंतर्गत बाजार घाट ,थाना घाट ,जहाज घाट, हवड़ाहा घाट, तीन मूहानी घाट ,सतयारा घाट ,गणिनाथ घाट, हसनपुर घाट, हसनपुर बॉर्डर चकेसो घाट,डोमिनिया घाट एवं जामुन घाट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में सभी घाटों पर पाया गया की गंगा के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है और गंगा जल प्रवाह में भी अधिक गति पाई गई है । सतिहारा घाट के पुरब तटबंध पर उगे हुए झाड़ियों के साफ सफाई करने का निर्देश फ्लड डिवीजन के सहायक /कनीय अभियंता को दिया गया साथ ही सभी घाटों के पास आवश्यकता के अनुसार सेंड बैग का स्टॉक लगाने का भी निर्देश दिया गया फ्लड डिवीजन के द्वारा हसनपुर बॉर्डर के पास सेंड बैग का भंडारण किया जा रहा है ।अंचल अधिकारी महनार रमेश प्रसाद सिंह को निर्देश दिया गया कि बाढ़ पूर्व तैयारी के दौरान प्रतिवेदन परिचालित नाव को सत्यापन कर लेगे।
कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर परिषद महनार जय कुमार को निर्देश दिया गया कि नगर क्षेत्र अंतर्गत जहां जहां जलजमाव की स्थिति है वहां पर अति शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था करेंगे अंचल अधिकारी महनार को निर्देश दिया गया कि बाढ़ पूर्व की तैयारी नावों का परिचालन नगर अंतर्गत जल निकासी का नियमित रूप से अनुश्रवन करेंगे एवं प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी को प्रतिदिन व्हाट्सएप ग्रुप /दूरभाष के माध्यम से समर्पित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.