महुआ के दारोगा मोहम्मद शमीम का पटना के पारस अस्पताल में मौत,मचा कोहराम
दारोगा मोहम्मद शमीम का पटना के पारस अस्पताल में मौत,मचा कोहराम
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार
हाजीपुर / महुआ(वैशाली) जिले के महुआ थाना से सेवानिवृत्त दारोगा मोहम्मद शमीम उर्फ नन्हे बाबू का पटना के पारस अस्पताल स्थित ओपीडी में इलाज कराने के दौरान हृदय गति रूकने से मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है।खबर मिली है कि दारोगा मोहम्मद शमीम अपनी चार पहिया वाहन को खुद चलाकर अपनी पत्नी के साथ पटना स्थित पारस अस्पताल के ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे थे।जहां उन्हें शौच की जरूरत महसूस हुई तो शौचालय में चले गए।बहुत देर बाद वह नहीं आए तो पत्नी ने जाकर देखा तो वह शौचालय में ही गिरे हुए थे।जहां से उन्हें उठाकर इमरजेंसी वार्ड में लाया गया।डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।यह खबर जैसे ही महुआ पहुंची कोहराम मच गया।मोहम्मद शमीम सेवानिवृत्त होकर महुआ में ही घर बना कर रह रहे थे।जबकि इनका पुश्तैनी घर समस्तीपुर जिले के ताजपुर बघौनी स्थित नरवारा कोआरी गांव में है।जहां इनको शुक्रवार की नमाज के बाद सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।सूत्र बताते है कि यह फुटबाल के बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी थे।जिसकी वजह से इन्हे सिपाही की नौकरी लगी।बाद में मुंशी बने,दारोगा बनकर सेवानिवृत्त हुए।बहुत ही नेक,मिलनसार और अच्छे इंसान थे।परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटा और तीन बेटी है।जिनका रो रो कर बहुत ही बुरा हाल है।खबर भेजने तक महुआ स्थित आवास पर लाश के इंतजार में सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।हर कोई इस खबर से मर्माहत है।
साथ में फोटो
