महुआ से 13 हठ योगी दंड देते पहुंचेंगे बाबा दरबार
महुआ से 13 हठ योगी दंड देते पहुंचेंगे बाबा दरबार
महुआ। रेणु सिंह
14 किलोमीटर लंबी कावड़ यात्रा में 13 हठ योगी दंड देते हुए बाबा के दरबार में पहुंचेंगे। इनकी दंड यात्रा 12 अगस्त को शुरू होगी।
कावड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। गुरुवार को दिग्विजय कावड़ यात्रा समिति के सदस्यों ने बताया कि महुआ नगर से 14 किलोमीटर दूर बाबा बटेश्वर नाथ धाम पर पहली बार दंडवत करते हुए यात्रा में 13 हठयोगी भाग ले रहे हैं। सर्व मनोकामना सिद्ध बाबा बटेश्वर नाथ की कृपा थे मनोकामना सिद्ध होने पर ऐसे श्रद्धालु 12 अगस्त शनिवार को सुबह 6 बजे महुआ में मंगाए गए दक्षिण वाहिनी पहलेजा धाम का पवित्र गंगाजल लेकर 14 किलोमीटर दूर दंडवत करते बाबा बटेश्वर नाथ धाम के लिए रवाना होंगे, जो 14 अगस्त को 6ठी सोमवारी पर जलाभिषेक करेंगे। इनकी व्यवस्था के लिए रास्ते में विभिन्न संगठनों के द्वारा हर संभव व्यवस्था की जाएगी। दंडवत देख कर जाने वाले कावड़ यात्रियों को जगह जगह स्वागत के साथ विश्राम स्थल पर भजन कीर्तन की भी व्यवस्था की गई है। वही 14 अगस्त को विशाल कावड़ यात्रा निकलेगी। जिसमें साधु, संत महात्मा आदि शामिल होंगे।दंडवत देने वाले काबड़ यात्रियों में दीपक कुमार सिंह, सचिन कुमार, विगन महतो, डॉ कमलेश साह, अनिकेत कुमार, सुशील कुमार, आदित्य राजक्ष प्रिंस राज, सुजीत कुमार, मनोज कुमार, रितिक रोशन, रौनक कुमार तथा नीतीश कुमार का नाम शामिल है।
