घर से फरार युवती को पुलिस ने हाजीपुर से किया बरामद ।
घर से फरार युवती को पुलिस ने हाजीपुर से किया बरामद ।
रिपोर्ट: ज़ाहिद वारसी
थाना क्षेत्र के ग्राम सोंधो कहरटोली से फरार एक युवती को हाजीपुर से पुलिस ने बरामद कर के ले आई है . साथ ही साथ उसके प्रेमी युवक को भी गिरफ्तार लिया है. इस मामले में थाना क्षेत्र के ही ग्राम सोंधो कहरटोली निवासी लड़की के परिजन रीता देवी के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया था कि उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया गया है. पुलिस ने प्राथमिकी कर के मामले की तहकीकात शुरू कर दिया. इसी दौरान पुलिस को पता चला की युवती का अपहरण नही हुआ है बल्कि वह पास के ही गांव पोझा वभनटोली गांव निवासी नितेश कुमार से प्रेम करती थी और उसी के साथ फरार हो गई है. सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया की दोनों प्रेमी को हाजीपुर से गिरफ्तार कर लाया गया है. प्रेमी नितेश को जेल भेज दिया गया है. साथ ही दोनों के परिजनों को सूचना दे दिया गया है.
आगे की करवाई की जा रही है.
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अपहरण का मामला छानबीन के दौरान प्रेम प्रसंग का निकला. प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. जबकि इसमें संलिप्त उसके साथी को गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.
