April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चार वर्ष पूर्व अपहृत लडकी पटना से बरामद

चार वर्ष पूर्व अपहृत लडकी पटना से बरामद ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !हाजीपुर , पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम के द्वारा छापामारी कर चार वर्ष पूर्व अपहृत मानवी रानी उर्फ निशा यादव को बरामद किया । बताते चलेगी लगभग 4 वर्ष पूर्व ग्राम मिल्की ,थाना खानपुर, जिला समस्तीपुर के श्रवण कुमार की छः माह की बच्ची को अपहरण कर लिया गया था ।जिसे खोज करने के लिए वैशाली पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित किया । जिसे बच्ची सहित अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया ।अपहरण करने वाली महिला नीलम देवी, पिता गणेश सिंह, पति चंद्रमोहन ग्राम अरनिया ,थाना जंदाहा ,जिला वैशाली के साथ ही साथ इस कांड में शामिल रवि कुमार ,पिता सुरेंद्र यादव, ग्राम जगनपुरा ,जिला पटना को गिरफ्तार किया गया । महुआ थाना कांड संख्या 468 दिनांक 19-8-2019 धारा 363 /364/365 के अनुसार 4 वर्ष पूर्व अपहृत मानवी रानी उर्फ निशा यादव को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.