April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महिला सशक्तिकरण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ।

 

महिला सशक्तिकरण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ।

संवाद सूत्र सुधीर मालाकार ।

शाहपुर पटोरी( समस्तीपुर) बिहार दलित विकास समिति के तत्वाधान में मिथिलांचल दलित विकास समिति, पटोरी में डॉक्टर जोश सभागार में माता सावित्री समिति की महिलाओं के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता सचिव नवल भक्त ने की । कार्यशाला उद्घाटन संस्था अभिलेखन राज्य समन्वयक राघव नायक ने किया ।अपने उद्घाटन संबोधन में राघव नायक ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए संस्था द्वारा कीचेन, गार्डन, हर्बल, गार्डन खेती के लिए एवं स्वरोजगार हेतु सहयोग दिया गया है ।उन्होंने भ्रूण हत्या, बाल विवाह ,दहेज ,बाल मजदूरी के विरोध में खड़ा होने की अपील की । नवल भक्त ने महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि बकरी पालन, मुर्गा फार्म खोलने, सब्जी उत्पादन सहित अनेकों रोजगार मुखी कार्यक्रम से जोड़ा गया है। महिलाएं काफी सक्षम हुई है इस कार्यशाला को पिंकी कुमारी, सरस्वती कुमारी, रीता देवी, बनारसी देवी, सुमन देवी ने संबोधित किया ।धन्यवाद ज्ञापन शिव प्रसाद राम ने की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.