April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुखिया संघ ने एक दिवसीय धरना का आयोजन किया

मुखिया संघ ने एक दिवसीय धरना का आयोजन किया

रिपोर्ट: नागेंद्र राय/सूधीर मालाकार

वैशाली!पातेपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मुखिया संघ ने एक दिवसीय धरना का आयोजन किया ।बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर धरना का आयोजन किया गया।अपनी मांगों को लेकर मुखिया संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार राय को ज्ञापन सौंपा ।पंचायत के अधिकारों में कटौती के खिलाफ धरना का हुआ आयोजन।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।इस संबंध में मुखिया संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत के अधिकारों में कटौती को लेकर 16 अगस्त से 15 दिवसीय ग्राम पंचायत के सभी प्रकार के कार्य को, सरकारी कार्यक्रमों में बैठक का बहिष्कार ,संघ द्वारा किया जा रहा है।19 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है। मांगो 73वीं संविधान संशोधन के अनुरूप पंचायत को प्राप्त 29अधिकारों को ग्राम पंचायत के पूर्ण रूपेण सौंपने,सरकार को ग्राम सभा में अनावश्यक हस्तक्षेप बंद करने, ग्राम पंचायत सभा की रक्षा हेतु पारित निर्णय को अनुपालन सुनिश्चित करने ,ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की वेतन भत्ता बढ़ोतरी ,कबीर अंत्येष्टि पुनः चालू करने ,पंचायत सरकार भवन का निर्माण एल
ई .ओ.से हटाकर ग्राम पंचायत को सुनिश्चित करने ,नल जल योजना को पी एचडी से हटाकर वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति को सौंपने,ग्राम पंचायत को राजस्व कर वसूली का हिस्सा सभी मंदो से उपलब्ध कराने, 15 वीं वित से इत्यादि से संबंधित कुल 19 सूत्री मांग की गई है।इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सह टेकनारी पंचायत मुखिया दिलीप कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष सह चाँदपुर फतह मुखिया राम प्रवेश राय,बलिगांव पंचायत मुखिया राम इकबाल चौरसिया, बेला मुखिया गरीब नाथ आलोक, मालपुर मुखिया जीवछ राय, प्रखंड कोषाध्यक्ष शंकर पासवान, मुखिया संघ के प्रखंड सचिव शिव कुमारी देवी, बरडीहा तुर्की मुखिया रंजना देवी , नीरपुर पंचायत मुखिया शोभा देवी, सुलेखा देवी,पिंकी देवी,बहुआरा पंचायत मुखिया राधा देवी, आशा देवी , भेरोखरा पंचायत मुखिया मुकुंद देवी, शीला देवी,सुक्की मुखिया गौतम राम,महथि मुखिया विनोद साहनी,तीसीऔता मुखिया सिपाही सहनी, बकाढ़ मुखिया सज्जाद अहमद , समेत 30पंचायतों के मुखिया मौजूद थें।सभी ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि जब तक मुखिया संघ की मांग पूरी नही होगी, तब तक 16 अगस्त से 15 दिन तक सरकारी कार्य क्रम का बहिष्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.