April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दीपक कुमार “दीपू” बने वैशाली जिला युवा जदयू अध्यक्ष ।

दीपक कुमार “दीपू” बने वैशाली जिला युवा जदयू अध्यक्ष ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली! हाजीपुर ,बिहार प्रदेश जनता दल (यू) युवा के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने वैशाली जिले के महुआ प्रखंड अंतर्गत अब्दुलपुर गांव निवासी दीपक कुमार दीपू को वैशाली जिला युवा अध्यक्ष मनोनीत किया है। युवा जदयू जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर दीपक कुमार ने जदयू के सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल के प्रति आभार प्रकट करते हुए जिम्मेवारी को पूर्ण निष्ठा से पूर्ण करने के वचन दिया। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेवारी देने के लिए प्रदेश एवं जिला के सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार प्रकट करता हूं | दीपक कुमार के मनोनयन पर बधाई देने वालों में प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय , हरपूरी जी, जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह , महिला जिला अध्यक्ष मोनिका सिंह , रोविन सिन्हा, महुआ विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी डॉ आसमा प्रवीण , राजापाकर के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र राम , जिला महासचिव उमेश कुमार सिंह,हिमाचल ,संतोष , महुआ प्रखंड अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सुमन वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल ,महुआ नगर सभापति नवीनचंद्र भारती ,प्रकाश झा , शशिकांत सिंह, अमित झा, मनीष राज, दीपक कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता एवं नेता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.