बिना हेलमेट पहने बाइक सवार को गोरौल पुलिस ने निशुल्क पहनाया हेलमेट।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
बिना हेलमेट पहने बाइक सवार को गोरौल पुलिस ने निशुल्क पहनाया हेलमेट।
हाजीपुर मजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 पर गोरौल थाना के थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दर्जनों लोगों को बिना हेमलेट पहने लोगो को रोका और उसे निशुल्क हेमलेट पहनाते हुए कहा कि जीवन को बचाना है तो हेमलेट पहनना जरूरी है .
आप लोग देख रहे है कि आय दिन सड़क दुर्घटना हो रहा है और लोग अपनी जान गंवा रहे है.
घर पर आपका परिवार आपके इंतजार में रहता है इस लिए अपनी सुरक्षा पर ध्यान दें,
रात दिन सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.
इसके बाबजूद लोग बिना हेमलेट के ही बाइक चला रहे है जो गैरकानूनी है.
पुलिस का काम फाइन करना ही नही बल्कि समझाना भी है. लोगो को बताना भी है.
मौके पर गोरौल हरशेर के मो आजाद, मनोरा के सुजीत कुमार, महुआ के रविन्द्र कुमार, मनोरा पंचायत के मुखिया पति उमाकांत पासवान, भगवानपुर के सुमित कुमार , सराय के मो नौशाद , बरारु के रामचन्द्र राय, कटरमाला के रंजीत पासवान , इस्लामपुर के नितिश कुमार सहित करीब 50 लोगो को निःशुल्क हेमलेट दिया गया. कार्यक्रम में सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह , जितेंद्र कुमार, जय प्रकाश , संजीव सागर सहित कई लोग उपस्थित थे.
