April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

खेल सप्ताह के अंतर्गत क्रिकेट मैच का आयोजन।

खेल सप्ताह के अंतर्गत क्रिकेट मैच का आयोजन।

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी
गोरौल प्रखंड स्थित आर पी सी जे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में खेल सप्ताह के अंतर्गत क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया । विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने टॉस उछालकर मैच का आगाज किया। अविनाश कुमार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। विक्की कुमार की टीम फील्डिंग करती नजर आयी। 10 ओवर के सीमित मैच में अविनाश कुमार की टीम ने 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर कुल 62 रन बनाकर जीत के लिए 63 रन का लक्ष्य दिया। सबसे अधिक अमन कुमार ने 25 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लेकिन यह रन जीत में काम नहीं आ सका। अविनाश कुमार कप्तान ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। दूसरी ओर विक्की कुमार की टीम ने नौ ओवर दो गेंद में 63 रन बनाकर मैच जीत लिया । इस टीम में अविनाश कुमार ने 18 और अंकित कुमार ने 18 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच के लिए विपक्षी टीम के कप्तान अविनाश कुमार को चुना गया, जिन्होंने सर्वाधिक चार विकेट लिए। मैच के एंपायर टुनटुन कुमार एवं ऋतुराज थे। थर्ड एंपायर के रूप में खेल प्रभारी शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह रहे। स्कोर के रूप में पंकज कुमार उपस्थित थे। कप्तान अविनाश कुमार की टीम में अभिषेक कुमार विकेट कीपर के अलावा मयंक कुमार, विनय कुमार ,अंकेश कुमार ,साहिल कुमार ,आदित्य कुमार, अभिषेक कुमार, मुन्ना कुमार, दीपक कुमार एवं अमन कुमार शामिल थे। वहीं दूसरी टीम कप्तान विक्की कुमार की टीम में आदित्य कुमार विकेट कीपर, राहुल कुमार, कुंदन कुमार ,विशाल कुमार, आकाश कुमार, सूरज कुमार, अविनाश कुमार, अंकित कुमार एवं सुंदरम कुमार शामिल थे।इस अवसर पर चंदेश्वर कुमार, सीमा कुमारी, धर्मवीर कुमार सिंहा, विनोद कुमार, नीतू कुमारी, उमेश कुमार, रामबाबू राम ,सोनी, अनिल कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.