प्लान इंडिया इंपैक्ट अवार्ड 2023 का अवार्ड बिहार के वैशाली जिले के सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कुमार शुक्ला को प्रदान किया गया है
प्लान इंडिया इंपैक्ट अवार्ड 2023 का अवार्ड बिहार के वैशाली जिले के सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कुमार शुक्ला को प्रदान किया गया है
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी
प्लान इंडिया इंपैक्ट अवार्ड 2023 का अवार्ड बिहार के वैशाली जिले के सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कुमार शुक्ला को प्रदान किया गया है। दिल्ली में आयोजित इंडिया हैबिटेट सेंटर में प्लान इंटरनेशनल के तत्वावधान में इंडिया चैप्टर प्लान इंडिया के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन 24 अगस्त को किया गया। जिसमें यह वार्ड से शुक्ला को प्रदान किया गया। श्री शुक्ला को यह अवार्ड लड़कियों के सुरक्षा एवं उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में दिया गया है । मालूम हो कि शुक्ला पिछले 20 वर्षों से बाल संरक्षण के क्षेत्र में तत्परता से कार्य कर रहे हैं। खास कर उन्होंने बाल यौन शोषण, बाल विवाह, बाल मजदूरी के विषय पर गंभीरता पूर्वक कार्य किया है। तथा सैकड़ो ऐसे बच्चों को न्याय दिलाने का प्रयास किया है। श्री शुक्ला वर्तमान में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान की सचिव है तथा जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के डायरेक्टर है।
श्री शुक्ला महिला बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित चाइल्डलाइन परियोजना के डायरेक्टर पद पर पिछले 13 वर्षों तक कार्य किया है तथा हजारों ऐसे बच्चों का रेस्टोरेशन कराया है। जिसमें घर से भागे हुए बच्चे, भूले बिछड़े बच्चे , यौन शोषण के शिकार बच्चे, बाल मजदूरी के शिकार बच्चे इत्यादि शामिल है।
