April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

निगरानी समिति की बैठक  आयोजित की गई।

निगरानी समिति की बैठक  आयोजित की गई।

रिपोर्ट :मोहम्मद एहतेशाम पप्पू

वैशाली:पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई0 किसान भवन परिसर में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख सह अध्यक्ष प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति रेणु देवी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड कृषि पदाधिकारी शेखर सुमन मधुकर, आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष रामजी सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, विधायक प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह, भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, के साथ ही राकेश कुमार सिन्हा, श्याम किशोर सिंह, विरेन्द्र कुमार आदि के साथ ही सभी प्रखंड क्षेत्र के उर्वरक दुकानदार एवं कृषी समन्वयक कृषि सलाहकार आदि उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड आत्मा अध्यक्ष रामजी सिंह के द्वारा बताया गया की सभी उर्वरक दुकानदार द्वारा पर्याप्त मात्रा में उर्वरक का भण्डारण किया गया है। कृषि सलाहकार एवं कृषि समन्वयक के माध्यम से प्रचार प्रसार कर किसानों को अपनी जरुरत के हिसाब से खरीदारी कराया जाए। जिससे उर्वरक की आवश्यकता को पुरा किया जा सके। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी शेखर सुमन मधुकर ने कहा कि खुदरा उर्वरक विक्रेता को सरकार के द्वारा चलाई जा रही उर्वरक हेतु जीरो टॉलरेंस निती का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। युरीया एवं डीएपी का क्रय सरकार द्वारा जो निर्धारित किया गया है। उसी दर पर उर्वरक दुकानदारों को किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराना है। सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किए जाने वाले एवं उर्वरक की बिक्री में मनमानी करने वाले उर्वरक दुकानदारों पर सख्त विभागीय स्तर पर कानुनी कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.