लघु उद्योग की स्थापना से बेरोजगारी होगी दूर : शिवचंद्र राम
लघु उद्योग की स्थापना से बेरोजगारी होगी दूर : शिवचंद्र राम ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली हाजीपुर जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अंतर्गत मुरौवतपुर गांव में भोज पत्ता लघु उद्योग के उद्घाटन करते हुए बिहार सरकार के पूर्व कला व सांस्कृतिक मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि जब तक गांव-गांव ,नगर नगर में कुटीर एवं लघु उद्योग की स्थापना नहीं होगी, तब तक बेरोजगारी जैसी भयानक अभिशाप से मुक्ति नहीं मिलेगी । बताते चले की सहदेई बुजुर्ग के मुरौवतपुर ग्राम स्थित प्रखंड राजद युवा अध्यक्ष जीशान खान के नेतृत्व में संचालित भोज पत्ता लघु उद्योग का उद्घाटन पूर्व कला व संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम एवं महनार की राजद विधायिका बीना देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया ।इस मौके पर राजद नेता ने कहा कि हमारे बिहार में बड़े उद्योग की भारी कमी है ,वैसे स्थिति में ग्रामीण स्तर पर छोटे-छोटे लघु एवं कुटीर उद्योग की स्थापना करके बेरोजगारी को दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर महनार विधायिका बीना देवी ने कहा कि ग्रामीण उद्योग की स्थापना से ही युवाओं को रोजगार का लाभ मिल सकेगा ।जिससे आर्थिक उन्नति होगी और हमारा राज्य व देश आगे की ओर बढ़ेगा ।आज के समय में सभी को नौकरी उपलब्ध करा पाना संभव नहीं दिख रहा, वैसे स्थिति में स्वरोजगार ही उनके लिए वरदान साबित होगी ।कार्यक्रम को राजद प्रदेश महासचिव जवाहर साह, प्रखंड अध्यक्ष रॉबिन राय ,अयाज अहमद ,नगर सभापति रमेश कुमार राय ,दरस राय ,मो जसीम खान, मुखिया प्रत्याशी इंद्रजीत राय ,श्याम नंदन राय ,पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी श्याम राय, जद यू नेता अनिल राय ,पूर्व प्रमुख सह मुखिया प्रतिनिधि बृजेश राय, सुल्तानपुर पैक्स अध्यक्ष इकरामुल अंसारी ,मनोज राय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
