April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (आइसना) के प्रयास से davp ने रिन्यूवल के लिए प्रकाशकों को 31 अगस्त तक का समय दिया,

ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (आइसना) के प्रयास से davp ने रिन्यूवल के लिए प्रकाशकों को 31 अगस्त तक का समय दिया, इसके लिए davp के महानिदेशक को हार्दिक आभार। गत 22 अगस्त 2023 को आइसना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री व सदस्य पीसीआई आरती त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने davp के महानिदेशक से मुलाकात करके प्रकाशकों की समस्या से अवगत कराया था कि, अचानक से रिन्यूवल को जुलाई से शुरू करके 4 अगस्त को ही समाप्त कर दिया गया, जिससे अभी हजारों प्रकाशकों ने अपना रिन्यूवल तक फाइल नही किया।
भीषण महंगाई को देखते हुए डीएवीपी महानिदेशक से विज्ञापन दर में शत-प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव भी प्रतिनिधिमंडल ने रखा जिसपर महानिदेशक महोदय ने कहा कि उच्च स्तर पर वार्ता करके जल्द ही इसपर निर्णय लेकर आपको अवगत करा दिया जाएगा।
इसी तरह तमाम प्रकाशकों की समस्याओं को लेकर आइसना का प्रतिनिधि मंडल आर एन आई रजिस्ट्रार से भी मिला। कई प्रकाशक ऐसे थे जिनके बरसों से पंजीकरण व वार्षिक विवरण सम्बन्धी काम रुके थे, जिसका निराकरण भी हो गया। इसके लिए आर एन आई के रजिस्ट्रार को भी आभार ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.