April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने किया शिक्षाविदों को सम्मानित

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने किया शिक्षाविदों को सम्मानित ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली !हाजीपुर ,बिहार स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के नेतृत्व में समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन,कला ,खेल सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित किया जाता है ।बिहार प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के महुआ प्रखंड अंतर्गत ज्ञान ज्योति गुरुकुलम सिंघाड़ा में शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया ।जिन लोगों को सम्मानित किया गया उसमें अखिल भारतीय आर्य सम्मेलन के राष्ट्रीय प्रचारक ब्रमानंद स्वामी ,ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के निदेशक अजीत कुमार आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार सुधीर मालाकार सहित अन्य लोग शामिल है ।इस मौके पर डॉ मनोज सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन इससे पूर्व कई पुलिस प्रशासनिक अधिकारी को सम्मानित कर चुकी है ,जिसमें वर्तमान वैशाली आरक्षित अधीक्षक मनीष कुमार भी शामिल है ।सम्मान समारोह में अंगवस्त्र, पुष्प हार देकर शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर मुकेश कुमार, अभय कुमार, संजीव कुमार, राजकुमार, संतोष कुमार सहित गण्यमान लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.