April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हनुमान आरती में भक्तों का उमड़ा सैलाब

हनुमान आरती में भक्तों का उमड़ा सैलाब
महुआ, रेणु सिंह
महुआ के पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर पर मंगलवार की शाम हनुमान आराधना किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आरती में तो श्रद्धालुओं की भक्ति सिर चढ़कर बोली।
यहां मंदिर पर साप्ताहिक हनुमान चालीसा का पाठ के साथ बजरंगबली की आराधना की गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं में भक्ति और आस्था सिर चढ़कर बोली। मंदिर के पुजारी अनिल तिवारी ने विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कराया। जिसमें सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में महिला, पुरुषव छोटे छोटे बच्चो का भीड़ उमड़ी।चालिसा में सभी भक्त अपने-अपने हाथों में हनुमान चालीसा की किताब लेकर एक स्वर से पाठ किया। पाठ के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम तथा वीर हनुमान के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। इस मौके पर आचार्य नंदकिशोर झा, ओमप्रकाश ठाकुर, शिवदत्त चौधरी, राजीव चौधरी, अमन जायसवाल, सुमन, अभिषेक उपाध्याय, मंटू चौधरी, कामेश्वर राय, पूनम देवी, सोनू गुप्ता, विकास, चंदा देवी, सन्नी कुमार, कोमल, मोहन कुमार, मनीष शुक्ला, रिकू तिवारी, अखिलेश कुमार, अजय, कृणाल जयसवाल, राज कमल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.