May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बीआरपी महुआ श्री उमेश कुमार सिंह जी के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया

बीआरपी महुआ श्री उमेश कुमार सिंह जी के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया

रिपोर्ट नसीम रब्बानी वैशाली

उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुकसूदपुर ताज प्रखंड महुआ में सुरक्षित शनिवार के दिन बीआरपी महुआ श्री उमेश कुमार सिंह जी के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया वर्ग 5, 6, 7, 8 के छात्र छात्राओं द्वारा द्वारा विभिन्न परियोजना कार्य कराई जा रहे थे जिसमें विभिन्न प्रकार के आकृति बना रहे थे बच्चों को चित्र के माध्यम से विज्ञान एवं चित्रकला का ज्ञान का बोध कराया जा रहा था इस कार्य को देखकर बीआरपी डॉक्टर सिंह के द्वारा कहा गया कि विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ बच्चों को खेलो इंडिया के तहत विभिन्न प्रकार के खेल खेलाया जाए ताकि बच्चों को शैक्षणिक शारीरिक मानसिक व सर्वांगीण विकास हो सके तभी जाकर हम शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार ला सकते हैं बाद में बच्चों द्वारा विद्यालय परिसर में अपना अपना कला का सामूहिक रूप से प्रदर्शन किया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अशरफी दास श्री सुनील कुमार श्री ज्योति प्रसाद श्री संदीप कुमार मोहम्मद अबरार अहमद विद्यालय शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश्वर राम श्रीमती रीना देवी आदि लोग उपस्थित थे आज के बच्चे ही कल के भविष्य होंगे इन्हें उचित मार्गदर्शन देना हम सबों का कर्तव्य होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.