May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आखिर जिंदगी से जंग हार गया मोहम्मद इबरार उर्फ लड्डू, पूरे इलाके में गम की लहर

आखिर जिंदगी से जंग हार गया मोहम्मद इबरार उर्फ लड्डू, पूरे इलाके में गम की लहर

रिपोर्ट नसीम रब्बानी वैशाली

महुआ (वैशाली) फुलवरिया पंचायत के ग्राम हिदायतपुर निवासी मरहूम मोहम्मद शमी के पुत्र मोहम्मद इबरार 1 साल से अपनी बीमारी से लड़ते-लड़ते आखिर अपनी जिंदगी से जंग हार गया। आज सुबह अपने घर पर मोहम्मद ईबरार ने आखिरी सांस ली । हिदायतपुर निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद इबरार 1 साल से कैंसर से पीड़ित थे। बीमारी इतनी बढ़ चुकी थी के बिस्तर से उठना मुश्किल था ।मोहम्मद इबरार 6 महीना से सिर्फ पानी और जूस पीकर जिंदगी से लड़ रहे थे। 3 साल पहले ही मोहम्मद इबरार का माता-पिता भी अचानक इस दुनिया से चल बसे थे। उसी समय से मोहम्मद इबरार चिंता में रहते थे ।मोहम्मद इबरार चार बहन और चार भाई है । मो इबरार का अभी शादी नहीं हुई थी। मोहम्मद इबरार के भाई बहन रिश्तेदार ने बहुत कोशिश किया, दवा दुआ हर चीज से हर इलाज से मोहम्मद इबरार को बचाने की कोशिश किया लेकिन अल्लाह को कुछ और ही मंजूर था। आखिर मोहम्मद इबरार जिंदगी का जंग जीत ना सका ।इन्ना लिल्लाह ए व इन्ना इलाहए राजी’उन।
नमाजे जनाजा कल सुबह 10:00 बजे कर्बला मैदान चकमोजाहिद में अदा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.