May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिला समन्वयक समग्र शिक्षा डॉ उदय कुमार उज्ज्वल ने शनिवार को प्रखंड के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
जिला समन्वयक समग्र शिक्षा डॉ उदय कुमार उज्ज्वल ने शनिवार को प्रखंड के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान में राजकीय कन्या मध्य विद्यालय गोरौल, राजकीय कृत उच्च विद्यालय सोंधो, राजकीय मध्य विद्यालय चकव्यास गोरौल. नव सृजित प्राथमिक विद्यालय चकिया एवं मकदूमपुर का सघन जांच किया. निरीक्षण के दौरान उच्च विद्यालय सोंधो एवं कन्या मध्य विद्यालय गोरौल में गरबरी पाया गया है. सबसे ज्यादा गरबरी उच्च विद्यालय सोंधो में पाई गई है, जिसपर डीपीसी डॉ उज्ज्वल कुमार ने प्रधानाध्यापिका से कहा कि आप तीन दिनों के अंदर विद्यालय की विधि व्यवस्था को सुधार ले नही तो कारवाई के लिये तैयार रहिए. हमलोगों का काम बच्चों को पढ़ाने के साथ साथ छात्र ,छात्राओं, अभिभावक एवं शिक्षक आपस मे तालमेल बैठाकर गुणबत्ता पूर्ण शिक्षा देना है. हालांकि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.