March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जांच के दौरान गर्भवतियों में पाई गई कई कमियां दी गई पौष्टिक भोजन लेने की हिदायत

जांच के दौरान गर्भवतियों में पाई गई कई कमियां
दी गई पौष्टिक भोजन लेने की हिदायत
महुआ। रेणु सिंह
पीएम मातृत्व लाभ योजना के तहत महुआ पीएचसी में 176 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच की गई। यहां रिमझिम बारिश के बावजूद गर्भवतियों की भीड़ स्वास्थ्य जांच करने के लिए उमड़ पड़ी। जिससे अपरा तफरी का माहौल रहा। हालांकि अस्पताल प्रशासन द्वारा व्यवस्थित ढंग से उनकी शांतिपूर्वक स्वास्थ्य जांच की गई।
मातृत्व लाभ के तहत गर्भवतियों की वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हेपेटाइटिस सहित विभिन्न प्रकार की जांच की गई। यहां गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच कर रहे डॉ शिखा प्रिया व डॉ अमर कुमार ने बताया कि अधिकतर गर्भवतियों में वजन की कमी, कमजोरी, आयरन की कमी आदि पाई गई। उन्हें दवा के साथ-साथ खानपान और अपने ऊपर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। डॉक्टर नहीं बताया कि गर्भावस्था में महिलाओं को दो जान होती है। इसके लिए उन्हें पेट में पलने वाले बच्चों को ख्याल करते हुए पौष्टिक आहार को लेना जरूरी है। डॉक्टर ने उन्हें खान-पान में दूध, दही, घी, अंडा, मांस, मछली, हरा साग सब्जी, फल, अंकुरित चना, मूंग आदि लेने की नसीहत दी। कार्यक्रम को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, श्याम कुमार, संतोष आदि सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.