खबर छपने के बाद नगर परिषद कार्यालय आया हरकत में
खबर छपने के बाद नगर परिषद कार्यालय आया हरकत में
लंबे समय से जल जमाव के कारण डेंगू और अन्य संक्रमण फैलने की आशंका से सहमे थे लोग
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार के पास लंबे समय से जल जमाव के कारण डेंगू और एन संक्रमण फैलने की आशंका से सहमें लोगों को मंगलवार को तब राहत आई, जब नगर परिषद कार्यालय द्वारा उसपर एंटी लार्वा ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया।
यहां प्रखंड सह अंचल परिसर के मुख्य द्वार पर लंबे समय से जल जमाव और गंदगी के कारण डेंगू और संक्रमण फैलने की डर से लोग सहमें थे। इसी गंदे जल जमाव में पीएचइडी का गड़े चापाकल से लोग पानी पीने के साथ घर में अन्य कार्य करने को मजबूर थे। इसी जल जमाव के पास से होकर प्रखंड से लेकर अंचल, बाल विकास परियोजना, खाद्य गोदाम, एमओ कार्यालय, पशु अस्पताल सहित विभिन्न स्थान पर लोगों का आना-जाना होता है। इसी जल जमाव के पास छायादार पेड़ होने के कारण अधिकतर लोग यहां बैठकर सुस्ताते भी हैं। लंबे समय से जल जमाव होने के कारण डॉक्टर ने भी डेंगू फैलने की आशंका के साथ मलेरिया, चिकनगुनिया, डायरिया आदि को भी फैलने का डर बताई थी। इस खबर को आपके अखबार हिंदुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित की और इसी के साथ नगर परिषद कार्यालय हरकत में आया। कार्यालय द्वारा बताया गया कि खबर की संज्ञान पर एंटी लार्वा ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया है। कादो और मिट्टी भरे कीचड़ को पंप सेट से निकलने में परेशानी हो रही है। यहां छिड़काव के साथ-साथ पूरे इलाके में फॉगिंग करने का निर्देश दिया गया है।
