March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व मंत्री तुलसीदास मेहता की मूर्ति का हुआ अनावरण

पूर्व मंत्री तुलसीदास मेहता की मूर्ति का हुआ अनावरण
मूर्ति अनावरण के बाद लोगों ने दिवंगतपुर मंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला, मूर्ति अनावरण के साथ तुलसीदास मेहता अमर रहे के गूंजे नारे
महुआ। रेणु सिंह
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे दिवंगत तुलसीदास मेहता की मूर्ति का अनावरण मंगलवार को उनके पैतृक गांव मिर्जानगर में पैक्स भवन द्वार पर किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। यहां मूर्ति अनावरण के साथ ही तुलसीदास मेहता अमर रहे के नारे गूंज उठे।
यहां समाजसेवी सुशील कुमार उर्फ सुबोध मेहता, मुखिया पति शैलेंद्र कुमार उर्फ गनौर सिंह व डॉ रमन रंजन के सौजन्य से निर्मित मूर्ति का अनावरण पूर्व प्राचार्य नागेंद्र प्रसाद सिंह, शिक्षाविद विपिन सिंह, पंकज कुशवाहा, राजीव नयन सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, पैैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार कुशवाहा, अशोक मेहता आदि ने संयुक्त रूप से प्रतिमा पर लगी पर्दा हटाकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर बैद्यनाथ प्रसाद सिंह, श्याम सिंह, सपना देवी, पिंटू सिंह, विद्यासागर सिंह, मनोज मेहता आदि उपस्थित रहे। मूर्ति अनावरण के बाद पैक्स अध्यक्ष अजीत कुशवाहा की अध्यक्षता और मुखिया पति गनौर सिंह के संचालन में सभा हुई। जिसमें लोगों ने स्व मेहता की जीवनी पर प्रकाश डाला। यहां लोगों ने कहा कि स्व मेहता शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल कॉलेज खोलने में अग्रतर भूमिका निभाई। इसके साथी किसने की समस्याओं को दूर करने के लिए कोल्ड स्टोर का निर्माण करवाया। लोगों को कोऑपरेटिव से जोड़ा। उन्होंने अपने जीवन काल में हर लोगों के साथ प्रेम रखा और उनकी बातों को सुना। यहां मूर्ति अनावरण को लेकर ग्रामीणों और आसपास के लोगों की भीड़ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.