बाबा गणिनाथ के जन्मस्थली धाम में बाबा का जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया
वैशाली :बिहार प्रांत के वैशाली जिला अंतर्गत महनार प्रखंड के हसनपुर पलवैया में भारत के प्रसिद्ध प्राचीन देव स्थल बाबा गणिनाथ के जन्मस्थली पलवैया धाम में बाबा का जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनाया गया. इस इस जयंती समारोह के उद्घाटनकर्ता बाबा गणिनाथ सेवाश्रम पलवैया के अध्यक्ष श्री राधा चरण साह सेठ जी विधान पार्षद बिहार , पूर्व मंत्री श्री प्रमोद कुमार एवं माननीया विधायिका श्रीमती बीना सिंह, माननीय विधायक श्री केदार गुप्ता, माननीय पूर्व सांसद श्री राम किशोर सिंह, एवं आरा के जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री हाकिम प्रसाद साह,शत्रुध्न गुप्ता एवं समस्तीपुर के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता, एवं जिला पार्षद संतोष कुमार गुप्ता जिला पार्षद श्री अरुण कुमार गुप्ता, महनार नगरपरिषद के सभापति रमेश राय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस कार्यक्रम के संचालन सेवा आश्रम के उप सचिव श्री रामानंद गुप्ता ने किया एवं सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र से उपस्थित सभी अतिथि गण का स्वागत जवाहर ह मेला प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने किया एवं इस अवसर पर पूरे देश के अलावे नेपाल भूटान बांग्लादेश से आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलमय आनं में शुभकामना की कामना बाबा गणिनाथ गोविंद जी से की गई.
एवं कानू हलवाई समाज को आने वाले दिनों में एकजुट होकर अपने स माज को शिक्षित बनाकर संघर्ष के रास्ते अपने हकअधिकार लेने की अपील की गई इस अवसर पर समाज के गणयमान लोगों मैं बाबा गणिनाथ सेवा आश्रम के सचिव श्री जगदीश शाह सदस्य अनुज कुमार शाह सदस्य उमेश शाह चंद्र मोहन गुप्ता उर्फ मुन्ना बाबू गब्बर जी भगवानपुर राजेश रोशन कौशल किशोर मुखिया जी सेवा आश्रम के उपाध्यक्ष जीपी जितेंद्र जी डॉक्टर अमरनाथ गुप्ता मिथिलेश कुमार निराला अनिल कुमार साह डॉक्टर पंकज कुमार सरोज कुमार शाह शंकर शाह समाज के उत्थान पत्रिका के संपादक गोपाल भारतीय सुरेश शाह अध्यक्ष अखिल भारतीय मध्यदेसी वैश्य सभा बिहार के अलावे ऐतिहासिक जन सैलाब भीड़ के साथ कार्यक्रम का शुरुआत हुआ और लोगों को शांति सद्भाव के साथ अपने तीर्थ स्थल गणिनाथ धाम में पूजार्चना करने की आग्रह किया इसी के साथ मेहनत पलवाइया धाम में भी बाबा गणिनाथ जयंती समारोह का उद्घाटन नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश राय के द्वारा किया गया एवं महनार पलवैयाधाम के समारोह की अध्यक्षता रविंद्र नाथ शाह ने किया एवं संचालक इंजीनियर अमरेश कुमार गुप्ता ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूपमें डॉक्टर बी एन प्रसाद, चंद्रशेखर राय, जवाहर शाह, आनंद जायसवाल, आबिद हुसैन ,इकबाल अहमद, परविंद कुमार राय, इंद्रजीत कुमार राय, उपस्थित थे एवं बाबा गणिनाथ गोविंद जी के गुणगान करते हुए शांति सद्भाव उन्नति प्रगति की कामना की
