March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

माधोपुर दिघरूआ पंचायत के सोमनाथ चौक स्थित डीपीएस में जागरूकता अभियान चलाया गया।

माधोपुर दिघरूआ पंचायत के सोमनाथ चौक स्थित डीपीएस में जागरूकता अभियान चलाया गया।

बाल विवाह से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के अधिकार का हनन होता है

ताजपुर , समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर / समस्तीपुर : – – – – जिले ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर दिघरूआ पंचायत के सोमनाथ चौक स्थित डीपीएस में बुधवार को प्रिंसिपल रंजीत कुमार साह की अध्यक्षता एवं बिहार के नामचीन साहित्यकार हरिनंदन साह एवं स्थानीय मुखिया ब्रजनंदन राम, डॉ.राजेश कुमार के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था समस्तीपुर के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता सह शपथ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार सह कवि हरिनंदन साह ने बताया कि बाल विवाह से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के अधिकार का हनन होता है। मुखिया ब्रजनंदन राम ने कहा कि बाल विवाह के कारण कम उम्र की मां एवं बच्चे दोनो के स्वास्थ्य खतरे में पड़ जाती है । प्रिंसिपल रंजीत कुमार साह ने बताया कि बाल विवाह से बच्चों के शिक्षा के मूल अधिकार का हनन होता।साथ ही यह एक सामाजिक बुराई के साथ कानूनी अपराध है। वही संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता ने बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। मौके पर विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार, प्रिंसिपल रंजीत कुमार साह, डॉ. राजेश कुमार शिक्षक दीपक कुमार, शुभम कुमार, रिंकी कुमारी, साक्षी कुमारी, डौली कुमारी, सिम्पी कुमारी, सोनम कुमारी, कौशल कुमार, प्रशांत कुमार समेत टिंकू शर्मा, शिवम कुमार आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.