श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छठी के अवसर पर पातेपुर के प्राचीन श्री राम जानकी मठ पहुंचे।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छठी के अवसर पर पातेपुर के प्राचीन श्री राम जानकी मठ पहुंचे।
रिपोर्ट मोहम्मद एहतेशाम पप्पू
बिहार सरकार के वित्त वाणिज्य कर एवं सहकारिता विभाग के मंत्री विजय चौधरी बुधवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छठी के अवसर पर पातेपुर के प्राचीन श्री राम जानकी मठ पहुंचे। जहां मंत्री ने पुजा अर्चना कर आशिर्वाद लिया। पुजा अर्चना करने के बाद मंत्री विजय चौधरी का स्वागत मखाना का माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर एवं भगवान का स्मृति चिन्ह देकर महंत बाबा विश्व मोहन दास जी महाराज ने किया।।
इस दौरान मंत्री विजय चौधरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां हमारा पुराना नाता है यहां का आशिर्वाद हमें हमेशा मिलता रहा है एवं मिलता रहेगा। उन्होंने ने कहा कि की हम जब भी इधर से गुजरते हैं तो श्री राम जानकी मठ में भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए अवश्य ही रुकतें हैं यहां मन की शांति के साथ भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने ने महंत बाबा विश्व मोहन दास जी की सराहना करते हुए कहा कि जब जब मैं यहां आता हूं महन्त बाबा विश्व मोहन दास जी के द्वारा मेरा भव्य स्वागत किया जाता है इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।इस अवसर पर जगन्नाथ चौधरी, जेडीयू जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, जागेश्वर राय, कुंदन शर्मा, प्रवीण कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, नगर पंचायत अध्यक्ष सनोज पासवान, लक्ष्मण सिंह,विजय झा, मोहम्मद छोटे , शिवशंकर साह,
