March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रघुवंश प्रसाद सिंह का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रघुवंश प्रसाद सिंह का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

रिपोर्ट नसीम रब्बानी वैशाली बिहार

वौशाली : भगवानपुर अड्डा चौक पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रघुवंश प्रसाद सिंह का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया , रघुवंश प्रसाद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद,सभा का संबोधन करते हुए बिहार सरकार शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि रघुवंश बाबू महान समाजवादी नेता थे, बिहार सहित भारत में ग्रामीण विकास में उनका अहम योगदान था ,रघुवंश बाबू का देन है कि गांव-गांव में सड़क का निर्माण हुआ ,वह विकास पुरुष थे , भारत रत्न मिलना चाहिए,आज भारत की सरकार पूरे भारत को बेच रहा है ,गुजरात से दो व्यक्ति बेचने वाला और दो व्यक्ति खरीदने वाला देश में बेरोजगारी बढ़ी है, देश असुरक्षित है , भाजपा देश को विकास न करके धार्मिक उन्माद फैला रहे हैं।

वही राजद के प्रदेश सचिव श्री शशि भूषण कुमार उर्फ शशि सिंह यादव ने कहा कि रघुवंश बाबू महान समाजवादी नेता थे, पुरा भारत उनका आदर करता,वे विकासबादी नेता थे ,आज बिहार सहित भारत के ग्रामीण सड़क श्रमिकों को रोजगार गारंटी योजना, रघुवंश प्रसाद सिंह जी का देन है, जब रघुवंश प्रसाद सिंह भारत सरकार के ग्रामीण मंत्री थे, तब बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जितना राशि की मांग किए थे ,उससे दो गुना राशि दिए है, रघुवंश प्रसाद सिंह जी देने का काम किये, उन्हें मनरेगा मैन कहा गया,सभा को राजद के वरिष्ठ नेता केदार यादव ने कहा कि रघुवंश बाबू हम लोगों को अभिभावक थे, हम लोग जब भी किसी कार्यक्रम हेतु बुलाया , वह हमेशा समय दिए ,हम लोग वैसे विकास पुरुष को नमन करते हैं ,सभा में राजद के नेता कामेश्वर कुशवाहा ,गौरव आनंद, धीरज पांडे, चंदन कुमार, अशोक राय, बीना राम ,अमर पासवान ,दीपक कुमार, डी डी सी वैशाली ,जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी, संतोष कुमार ,भगवानपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी , सी ओ भगवानपुर सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.