भगवान श्री कृष्ण के छठी में पहुंचे वित्त मंत्री विजय चौधरी
भगवान श्री कृष्ण के छठी में पहुंचे वित्त मंत्री विजय चौधरी
महुआ। रेणु सिंह
भगवान श्री कृष्ण की छठी यहां बुधवार को विभिन्न जगहों पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
पातेपुर में रामजानकी मठ पर वित मंत्री विजय चौधरी पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण की छठियारी का आनंद उठाया। यहा बाबा विश्वमोहन दास द्वारा उनका स्वागत किया गया। यहां कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्णा की छठी भोज में वित्त मंत्री विजय चौधरी ने आनंद लिया। उनके साथ जदयू के जागेश्वर राय, जगन्नाथ चौधरी, दीपू सहित काफी संख्या में लोग थे। महुआ के पानापुर राधे कृष्ण मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण का छठी बहुत भव्य तरीके से मनाया गया। यहां महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
