वैशाली जद (यू )ने आयोजित की कर्पूरी चर्चा ।
वैशाली जद (यू )ने आयोजित की कर्पूरी चर्चा ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली !महुआ, जनता दल( यू) वैशाली जिला इकाई के द्वारा अति पिछड़ों के मसीहा स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की याद में कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया ।यह आयोजन सेलिब्रेशन मैरिज हॉल जवाहर चौक, महुआ में आयोजित की गई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह जबकि संचालन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर एवं प्रो वेद प्रकाश पटेल ने की । समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री जयंत राज ने संबोधित करते हुए कर्पूरी ठाकुर को दलित का मसीहा बताया ।कर्पूरी चर्चा के माध्यम से समाज के वंचित एवं उपेक्षित लोगों को साथ जोड़ने की वकालत की । समारोह को संबोधित करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी, संजय वर्मा ,अरुण वर्मा, टुनटुन प्रसाद, अरविंद निषाद ,जागेश्वर राय , किरण रंजन ,रोबिन सिंह ,डॉ आसमा परवीन, महेंद्र राम, मो उस्मान ,मोनिका सिंह ,दीपक कुमार दीपू, विनोद कुमार सुमन, दिनेश भगत, हरिहर सहनी, उमेश गुप्ता, प्रो सुनीता कुमारी ,प्रो एसके दिवाकर ,अशर्फी कुशवाहा, कारी जावेद अख्तर, उमेश भगत सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
