जदयू की कर्पूरी चर्चा में नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना
जदयू की कर्पूरी चर्चा में नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना

कार्यक्रम में लघु व जल संसाधन मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने की शिरकत, चर्चा में शामिल हुए विधानसभा स्तरीय सभीप्कोष्ठ के कार्यकर्ता
महुआ से रेणु सिंहकि रिपोर्ट
जदयू का विधानसभा स्तरीय कर्पूरी चर्चा का आयोजन शुक्रवार को यहां जवाहर चौक स्थित एक सभा हॉल में की गई। जिसमें वक्ताओं ने भाजपा पर निशाना साधा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपलब्धियां की चर्चा की। चर्चा में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए जुट जाने के लिए कहा गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन लघु व जल संसाधन मंत्री जयंत राज कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव संजय वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी, प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय, जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, अरुण वर्मा अरविंद निषाद आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने कहा कि इंडिया गठबंधन से भाजपा में बौखलाहट हो रही है। जातीय गणना पर उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन के सभी दल पूरे देश में यह गणना कराने को चाह रही है। जबकि भाजपा इसमें अड़ंगा कर रही है। यह भी कहा कि जातीय गणना हो जाने से अति पिछड़ा का विकास होगा। उन्होंने नीतीश को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने हर वर्ग के लिए काम किया है। अब उन्हें प्रधानमंत्री बन कर देश का विकास करना है। पार्टी के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह की अध्यक्षता और अति पिछड़ा के जिला अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर व प्रो वेद प्रकाश पटेल के संयुक्त संचालन में चली कार्यक्रम को उपरोक्त नेताओं के अलावा युवा के पूर्व जिला अध्यक्ष हिमाचल कुमार, वीरेंद्र प्रसाद सिन्हा, प्रो सुनीता कुमारी, पूर्व जिला अध्यक्ष रावीन सिन्हा, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मोनिका कुमारी, पूर्व प्रत्याशी डॉ आसमा परवीन, टुनटुन निषाद, मो उस्मान, महुआ प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सुमन, चेहराकलां के अशोक कुमार भगत, किरण रंजन, कविता कुमारी, अशर्फी सिंह कुशवाहा, युवा के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू आदि ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवनी और उनके विचारों की चर्चा के साथ भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। सभी वक्ताओं ने नीतीश कुमार को आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री बनाने को लेकर विशेष रूप से चर्चा की। इसके साथ ही आगामी चुनाव की तैयारी में तन मन से जुट जाने का संकल्प लिया। पार्टी के प्रो वेद प्रकाश पटेल ने बताया कि कर्पूरी चर्चा के साथ सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी के लिए टास्क सौपा गया।
