March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार की विधि व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है- पशुपति पारस

बिहार की विधि व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है- पशुपति पारस

रिपोर्ट नसीम रब्बानी वैशीली  बिहार 

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस तीन दिवसीय दौरे पर हाजीपुर, वैशाली और मुजफ्फरपुर दौरे पर हैं। अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में हो रहे लगातार अपराध, भ्रष्टाचार, लूट, बलात्कार एवं दलितों शोषितों पर अत्याचार एवं घमडिया गठबंधन द्वारा दिये जा रहे बयानों की निंदा की। केन्द्रीय मंत्री श्री पारस ने कहा कि बिहार की विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है, रोज हत्या, लूट, बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं हो रही है, दलित महिलाएं एवं दलित समुदायों पर लगातार अत्याचार हो रहा है परन्तु सरकार और प्रशासन पूरी तरह से मूकदर्शक बनी हुई है। बिहार में हो रहे हत्या, बैंक डकैती तथा चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है फिर भी प्रशासन को नींद नहीं खुल रही है, आमजन में डर, भय का माहौल बना हुआ है लोग घर में ही खुद को सुरक्षित महसूस नही कर रहे हैं, प्रशासन त्वरित कारवाई करें तथा दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाये एवं प्रशासन द्वारा ऐसे कदम उठाया जाये जिससे इन अपराधों पर अंकुश लग सके।
आज केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस हाजीपुर दौरे पर हैं जिसमें हाजीपुर परिसदन में दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया, फिर उसके बाद हाजीपुर के नखास चैक स्थित शिवनाथ साहनी के पुत्र की निधन के उपरांत उनके परिजनों से मिलकर शोक संतप्त परिवार सांत्वना दी, वहीं हॉस्पिटल रोड हाजीपुर में प्रो0 एम0एन0 दास के श्राद्ध कर्म कार्यक्रम में भाग लिया एवं उनके परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। हाजीपुर के दिग्घी पश्चिमी में जितेन्द्र कुमार सिंह के पुत्र की अपराधियों द्वारा गोली मार घायल कर देने पर उनके पुत्र का हालचाल जाना। केन्द्रीय मंत्री पारस महुआ गौसपुर चक्मजाहिद निवासी कविंद्र दास के पिता संत दरवेश्वर दास के श्राद्ध कार्यक्रम उपरांत परिजनों से मुलाकात की। पातेपुर प्रखण्ड अन्तर्गत अरविन्द कुमार सिंह के श्राद्धकर्म में हिस्सा लिया। फिर महुआ के डॉ. चंचल सुमन की की पुत्री सुप्रिया की हुई असामयिक निधन पर परिजनों से मिलकर संतवाना दी।

इनकी रही उपस्थिति:
जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,प्रदेश सचिव चंदन गांधी,दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा,सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी संजय सिंह प्रतिज्ञा,छात्र रालोजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,युवा जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा,प्रदेश संगठन सचिव शिवनाथ पासवान,वरिष्ठ नेता कामेश्वर प्रसाद सिंह,महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्षा संजू चंद्रा,दलित सेना के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश पासवान,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज साह,लोजपा के पूर्व प्रत्याशी गौरी शंकर पासवान,राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह,सहदेई प्रखंड अध्यक्ष रामानंद साह,देसरी प्रखंड अध्यक्ष वालेंद्र सिंह,बिदुपुर प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह,प्रदेश सचिव राजीव कुमार दुबे,महुआ सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल गुप्ता,हाजीपुर सांसद प्रतिनिधि विक्रम चौधरी,छात्र रालोजपा के जिला उपाध्यक्ष विवेक भारती,छात्र रालोजपा के लालगंज प्रखंड अध्यक्ष राज बब्बर,जिला महासचिव छोटे पासवान,बबलू पासवान,रणधीर पासवान,मनोज पासवान,विंदेश्वर पासवान,आशुतोष कुमार,पूर्व मुखिया शिवशंकर भगत,जिला प्रवक्ता दिनेश पांडे,दलित सेना के राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष देवीलाल पासवान,राजनारायण पासवान,पूर्व मुखिया लालबाबू पासवान,वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा,हाजीपुर प्रखंड अध्यक्ष बैधनाथ चौधरी,महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष सबल पासवान,देवकुमार चौधरी,धर्मवीर कुमार पासवान,जिला उपाध्यक्ष ब्रजदेव पासवान,लालगंज प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह,अधिवक्ता अमर कुमार गुड्डू,महिला जिला संगठन सचिव रेखा देवी,रामबाबू सिंह,मदन मोहन राय,मुकेश पासवान,भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष राजु दास,ऋषि पासवान,प्रो वायजुल हक,कांग्रेसी पासवान,सुरेश प्रसाद सिंह,शिवम कुमार,उपेंद्र साह,रंजन कुमार,नितेश कुमार सिंह,सत्यनारायण पासवान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.