March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कही परीक्षार्थियों को बैठने के लिए जगह नहीं तो कहीं बेंच डेक्क नदारद

कही परीक्षार्थियों को बैठने के लिए जगह नहीं तो कहीं बेंच डेक्क नदारद
अराजक स्थिति में स्कूल प्रशासन को परीक्षा लेने में हो रही परेशानी, हाल महुआ के सभी हाईस्कूलों का
महुआ। रेणु सिंह
बिहार बोर्ड द्वारा हाईस्कूलों में आयोजित मासिक जांच परीक्षा सोमवार को ऊहापोह की स्थिति में शुरू हुई। परीक्षार्थियों की भीड़ और व्यवस्था की कमी के कारण स्कूलों में स्थिति अराजक बनी रही। परीक्षार्थियों को बैठने के लिए कहीं जगह नहीं मिली तो कहीं उन्हें फर्श पर बैठकर परीक्षा देना मजबूरी बना।
जिले का कभी गौरव कहा जाने वाला यहां मंगरू चौक स्थित वैशाली विद्यालय में तो परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण उन्हें बैठने की जगह नहीं मिली। जगह और व्यवस्था की कमी के कारण अधिकतर विद्यार्थी परीक्षा से वंचित होकर वापस घर भी चले गए। वहीं कुछ विद्यार्थी सड़क पर तो कुछ विद्यालय के आसपास मंडराते रहे। यहां विद्यार्थियों की जितनी संख्या है। उसके अनुसार ना तो कमरे हैं और न हीं पर्याप्त बेंच डेस्क। जिसके कारण विद्यार्थियों को परीक्षा के साथ पढ़ाई से भी वंचित होना पड़ता है। उधर संत कबीर हाईस्कूल नीलकंठपुर में तो परीक्षा को लेकर वहां उहापोह की स्थिति बनी रही। यहां दो से तीन कमरे में बेंच डेस्क लगे थे। जिस पर कुछ विद्यार्थियों को बैठकर परीक्षा ली गई। जबकि 7 से 8 कमरे में विद्यार्थियों को फर्श पर बैठाकर स्कूल प्रशासन को परीक्षा लेना मजबूरी बना। यहां तक की शिक्षकों की भारी कमी के कारण कुछ कमरों में डाटा ऑपरेटर तो कुछ में आधार कार्ड ऑपरेटर को परीक्षा लेने के लिए तैनात करनी पड़ी। यहां प्रभारी प्राचार्य अजीत कुमार पप्पू ने बताया कि साधन के अभाव में वे किसी तरह व्यवस्था बनाकर परीक्षा ले रहे हैं। फर्श पर बैठे परीक्षार्थियों को लिखने में दिखते भी आ रही थी लेकिन वह करें तो क्या करें। भारी प्राचार्य ने बताया कि चार पालियों में परीक्षा लेनी है। दो पालियों में नवम तथा दशम वर्ग के विद्यार्थियों को हिंदी और संस्कृत की परीक्षा ली गई। वही दो पालियों में 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा ली जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां व्यवस्था की कमी के साथ-साथ शिक्षकों की काफी कमी होने से काफी दिक्कते आ रही है। बावजूद शांतिपूर्ण परीक्षा ली जा रही है। उधर युगल सिंह उच्च विद्यालय हरपुर बेलवा, उच्च विद्यालय सिंघाड़ा, हरपुर मिर्जा नगर, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय महुआ आदि में भी परीक्षा को लेकर स्थिति अराजक बनी रही। उधर परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न सामान्य थे। सारे प्रश्न सिलेबस से दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.