लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज़ 2 के तहत स्वच्छता ही सेवा है अभियान 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक बहुत ही जोरो से चल रहा है।
वैशाली :सहदेई बुज़ुर्ग प्रखंड अंतर्गत पंचायत सुलतानपुर में भारत सरकार और बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) /लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज़ 2 के तहत स्वच्छता ही सेवा है अभियान 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक बहुत ही जोरो से चल रहा है। जिसका संचालन स्वच्छाग्रही सह स्वच्छता पर्यवेक्षक शमशेर अली खान के द्वारा किया जा रहा है। इस अभियान में मुख्य रूप से मुखिया श्रीमती जानती देवी, पूर्व प्रमुख सह मुखिया पति श्री अनिल कुमार राय, पैक्स अध्यक्ष श्री ब्रजेश कुमार राय, सभी वार्ड सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति सक्रिय हैं। इस अभियान में गंगा नदी के किनारे और घाट की साफ -सफाई किया गया और इस पंचायत के सभी विद्यालयों – राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय सुलतानपुर उर्दू,उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुलतानपुर पूर्वी, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सुलतानपुर मुस्लिम टोला, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सुलतानपुर अनुसूचित जाति आदि में शिक्षकों और विद्यार्थियों के समक्ष ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ( SLWM), गीला कचरा और सूखा कचरा का निपटान व कूड़ेदान का उपयोग, गन्दे पानी का खेतों में सिंचाई का सही उपयोग व निपटान, नाला और सोख़्ता का उपयोग, हाथ धुलाई व शरीर की सफाई, शौचालय निर्माण तथा उसका पूरे परिवार सहित सतत उपयोग, घर और उसके आसपास एवं सार्वजनिक स्थान की साफ -सफाई कर कूड़ा – कचरा उठाव कर कूड़ेदान का उपयोग करने व निपटान, जैविक खादों निर्माण व उपयोग आदि पर स्वच्छाग्रही सह स्वच्छता पर्यवेक्षक शमशेर अली खान के द्वारा विस्तार से चर्चा कर प्रेरित किया गया और जागरूक किया गया। मुखिया श्रीमती जानती देवी और पूर्व प्रमुख ने संयुक्त रूप से कहा कि शीघ्र ही पूरे पंचायत को ग्रामीणों के सहयोग से स्वच्छ पंचायत बना दूंगा।हम विश्वास दिलाते हैं कि यह पंचायत प्रखंड नहीं, जिला नहीं बल्कि राज्य स्तर पर एक नम्बर पर स्वच्छता के मामले में रहेगा। इस अभियान में स्वच्छाग्रही सह स्वच्छता पर्यवेक्षक शमशेर अली खान, प्रधानाध्यापक दिलेर अली खान, राकेश कुमार, रामबाबू पासवान, कंचन कुमारी, रघुवंश पासवान, मोख्तार अहमद, नाजमा असगरी, नाहिद परवीन, रिंकू कुमारी, कुमारी वैष्णवी, जितेन्द्र कुमार राय, रामबाबू ठाकुर ,रवींद्र कुमार राय आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
