May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बेतिया एस पी ने अपने हाथों से स्टार लगाकर उदय कुमार को इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी।

बेतिया एस पी ने अपने हाथों से स्टार लगाकर उदय कुमार को इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !हाजीपुर ,जिले के गोरौल प्रखंड अंतर्गत बभनटोली ग्राम निवासी उदय कुमार को हाल में ही थाना प्रभारी से इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति हुई थी । जिससे पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया पुलिस अधीक्षक अमरकेश कुमार ने उदय कुमार के कंधे पर अपने हाथों से स्टार लगाकर इंस्पेक्टर का तग्मा लगा दिया ।मौके पर पुलिस के आला अधिकारी सहित सभी पुलिसकर्मियों ने ताली बजाकर अभिवादन किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उदय कुमार के द्वारा कर्तव्य निष्ठा से पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यो के लिए पदोन्नति हुई है ।इनके द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए उपयोगी कार्य जनता और पुलिस के बीच में समंजन स्थापित करने वाला अनोखा कार्य मिल का पत्थर साबित हुआ। पुलिस के वरीय पदाधिकारी सहित समक्ष पुलिस कर्मियों का सम्मान करना उनकी संस्कृति रही है। उदय कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर इनके शुभचिंतको एवं सहकर्मियों ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.